*अटल जन्म शताब्दी पर “रन फॉर अटल” का भव्य आयोजन, बच्चों में दिखा गजब का जोश।*

*MD News बहुआयामी समाचार चैनल अनिल कुमार यादव ब्लॉक मवई अयोध्या*

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर रूदौली क्षेत्र के नरौली स्थित सत्यानामी विद्यापीठ जूनियर हाईस्कूल में “रन फॉर अटल” दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूदौली विधायक रामचंद्र यादव रहे। दौड़ प्रतियोगिता में देवी जी ने स्मारक इंटर कॉलेज, सत्यानामी विद्यापीठ इंटर कॉलेज शुक्लपुर, लाला राम कुमार इंटर कॉलेज पटरंगा सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि युवाओं के महान प्रेरणास्रोत थे। उनके विचार, नेतृत्व और लेखनी ने देश को नई दिशा दी। युवाओं को चाहिए कि वे पहले अपने क्षेत्र, फिर जिले, प्रदेश और देश स्तर पर अपनी पहचान बनाएं। विधायक ने सफल आयोजन के लिए सत्यानामी विद्यापीठ इंटर कॉलेज शुक्लपुर के प्रबंधक श्री विनय सिंह, देवी जी ने स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधन, प्रधानाचार्य व समस्त शिक्षकों सहित आयोजन टीम का आभार जताया।दौड़ के दौरान बच्चों में अनुशासन, खेल भावना और राष्ट्रप्रेम की झलक देखने को मिली। “रन फॉर अटल” के माध्यम से विद्यार्थियों ने अटल जी के विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को,शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम में मां कामाख्या नगर पंचायत के चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ला, गन्ना समिति के चेयरमैन निर्मल शर्मा, तेज तिवारी, किशोरी लाल भारती सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *