बदायूं ,सहसवान हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार के विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। इस दौरान हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने रैली को निकाल कर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फुका गया और जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने दीपू दास की निर्मम तरीके से की गई हत्या का जिक्र करते हुए इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।हिन्दू रक्षा दल के लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।इसके साथ ही भारत में रह रहे अवैध बंगलादेशियो को देश से बाहर निकालने की भी मांग उठाई गई।इस मौके पर हिन्दू रक्षा दल के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *