बेंच प्रेस पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 7 जनवरी से11जनवरी 2026 तक फरीदाबाद हरियाणा में आयोजित
रिपोर्ट-विनोद यादव
गोरखपुर।उत्तर प्रदेश । वाराणसी सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पावर लिफ्टिंग इंडिया उत्तर प्रदेश स्टेट सेलेक्शन ट्रायल्स फॉर राष्ट्रीय बेंच प्रेस चैंपियनशिप-2026 कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस राज्य स्तरीय चयन ट्रायल्स में चयनित गोरखपुर से सेजल गुप्ता,सौम्या सिंह,आयुष सिंह,साहिल गुप्ता,
अंकित यादव,सीमा को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। खिलाड़ियों की मेहनत,अनुशासन और समर्पण वास्तव में सराहनीय रहा, सभी चयनित खिलाड़ी 7 जनवरी से11जनवरी 2026 में आयोजित नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप प्रतियोगिता,फरीदाबाद हरियाणा में प्रतिभाग करेंगे। ये गोरखपुर से सभी चयनित खिलाड़ी धर्ममन फिटनेस रामजानकी नगर गोरखपुर से ट्रेनिंग लिए हैं।इनके ट्रेनर अश्वनी पांडेय रहे। इस उपलब्धि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैम्पियरगंज सीमा ANM, के चयन होने पर डाo। वीoकेo वर्मा,मनोरंजन सिंह,राजेश सिंह,महेन्द्र चौहान आदि ने खुशी जताई। ट्रेनर अश्वनी पाण्डेय ने कहा ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने की प्रेरणा मिलती है।
