
हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ कर राजकीय पक्षी सारस घायल
रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं
बदायूं,चकोलर दुगरैया गांव के बीच मंगलवार को उत्तर प्रदेश के राजकीय पक्षी सारस के हाइटेंशन विद्युत लाइन से टकरा कर घायल हो गया जिसमें वन्य जीव संरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं विद्युत लाइन की चपेट में आने से सरस गंभीर रूप से घायल हो गया और काफी समय तक सड़क किनारे तड़पता रहा। सुबह के समय राहगीरों की नजर घायल सारस पर पड़ी जिसके बाद आसपास के गांव में इसकी सूचना फैल गई ग्रामीणों के अनुसार वन विभाग को घटना की जानकारी सुबह ही दे दी गई थी। लेकिन काफी देर तक कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

इस बीच चकोलर गांव निवासी जोगिंदर और राजेश वर्मा ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल सारस को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया।ग्रामीण घंटे तक उसकी देखरेख करते रहे। और उसकी बिगड़ती हालत को लेकर चिंतित बने रहे।काफी समय बाद वन विभाग के बन दरोगा मथुरा प्रसाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे।उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। और घायल सारस को उपचार के लिए सलारपुर स्थित पशु चिकित्सालय ले गए।पशु चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में सारस का उपचार किया गया। जहां उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है
