महराजगंज:जनपद के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत आज एक गंभीर मामला सामने आया है,जिसमें पड़री और सेखुई सिवान में रोड किनारे एक युवक का गड्ढे में बाइक के साथ शव मिलने से सनसनी फैल गयी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची चौक पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज एगे की कार्यवाही में जुट गई।

https://www.facebook.com/share/v/1Ne3r3RXEd


प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकथाना अंतर्गत 31 दिसम्बर सुबह में टिकर और पड़री सिवान के बीच सड़क किनारे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली।देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई।शव मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी।मौके पर चौक पुलिस पहुंची और गड्ढे में गिरे बाइक के नम्बर से जानकारी निकालकर परिजनों को सूचना दी।मौके पर रोते बिलखते परिजन पहुंचे।शव की पहचान गौतम गुप्ता पुत्र सिंघासन गुप्ता उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी सेखुई थाना चौक जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।


गौतम गुप्ता के परिजनों ने बताया कि गौतम शनिवार को अपने किसी मित्र जो कि टीकर का रहने वाला,के साथ अपाची बाइक खरीदकर शनिवार को घर लाया और गौतम के मित्र ने उसे नई गाड़ी के एवज में पार्टी करवाने को लेकर गौतम की पुरानी बाइक HF डिलक्स से साथ टीकर की ओर निकला। उसके बाद परिजनों ने गौतम के फोन किया लेकिन फोन नही उठा और मंगलवार को गौतम का फोन बन्द आने लगा।परेशान होकर परिजन गौतम को चारों तरफ क्षेत्र में ढूंढे।लेकिन 31 दिसम्बर के सुबह गैतम के मौत की खबर मिलती है।
परिजनों ने गौतम के मित्र पर गौतम के हत्या का आरोप लगाया है।ग्रामीणों ने कहा कि गौतम की हत्या हुई है.. दुर्घटना नही!

मामले में गौतम गुप्ता के पिता सिंघासन गुप्ता ने कहा कि उनके बेटे गौतम की हत्या की गई है,और उन्हें न्याय चाहिए “।

मामले में चौक थाना प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया है कि-” प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है,फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *