लखनऊ।सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के लिए नए वर्ष के पहले ही यूपी पुलिस में विभिन्न पदों के 32679 भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन शुरू कर दिया। कॉन्स्टेबल, जेल वॉर्डर, विशेष सुरक्षा बल, घुड़सवार और अन्य पदों को मिलाकर कुल 32679 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। साथ में ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया भी आज से ही शुरू कर दी गई है।
पुलिस की इस भर्ती का उम्मीदवार काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में नए साल पर विज्ञापन जारी होना खुशियों को डबल करने जैसा है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन 30 जनवरी 2026 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

ये है योग्यता
शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष अर्हता होना चाहिए। बारहवीं कक्षा की परीक्षा में सम्मिलित हुए या होने वाले अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे।

आयुसीमा: 1 जुलाई 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली और 22 साल वर्ष ती आयु प्राप्त न की हो। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2003 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद का नहीं होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों की उम्र 18-25 वर्ष है। 25 वर्ष की उम्र 1 जुलाई 2025 को प्राप्त न की हुई हो। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी, ओबीसी, एससी/एसटी और अन्य आरक्षित श्रेणियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी गई है।

हाइट: सामान्य/अन्य पिछड़े वर्गों और एससी पुरुष उम्मीदवारों की हाइट 168 सेमी होनी चाहिए। एसटी पुरुष की लंबाई 160सेमी भी मान्य होगी। महिलाओं की हाइट 152 सेमी, एसटी महिलाओं की 147 सेमी होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल
यहाँ से करें आवेदन–Click Here for Online form
यूपी पुलिस नोटिफिकेशन डाउनलोड करें
Click Here
आवेदन कैसे करें?
पुलिस वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले ओटीआर (One Time Registration) करना होगा। यह चरण अनिवार्य है।
इसके लिए पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
यहां OTR Registration के लिए अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करें। डॉक्यूमेंट्स डिजिलॉकर के जरिए इस्तेमाल करके अपलोड करें।
इसके बाद अपने व्यक्तिगत विवरण भी भरें। अब आपको पासवर्ड बनाना होगा। इसके बाद कैप्चा भरकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
फिर से आवेदन करने के लिंक पर जाएं और रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भर दें।
फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल्स ठीक-ठीक भर दें।
डॉक्यूमेंट्स अपलोड में आपको रियल टाइम फोटोग्राफ वेब कैमरा से अपलोड करनी होगी। इस दौरान आपका चेहरा साफतौर से दिखाई देना चाहिए।
हस्ताक्षर को सफेद कागज पर काले स्याही वाले पेन से रनिंग लेटर्स में करें। स्कैन करने के उपरांत इसे JPG/JPEG फॉर्मेट में 20KB से 50KB में अपलोड कर दें।
इसके बाद पोस्ट प्रेफरेंस चुनें। एप्लिकेशन फीस भरें और आवेदन पत्र का फाइनल प्रिंट आउट निकाल लें।
ये है आवेदन शुल्क
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। जो उम्मीदवार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति से हैं, उन्हें 400 रुपये फीस भरनी होगी। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
