एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान
किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हाजी नाजिश खान ने बताया कि मृतक फिरासत अहमद विद्युत विभाग में चालक के पद पर कार्यरत थे और ड्यूटी के दौरान पहाड़ी गेट पर हुए हादसे में उनकी जान चली गई। उन्होंने कहा कि उनके निधन से परिवार आर्थिक संकट में आ गया है।

इस संबंध में हाजी नाजिश खान ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर मांग की है कि मृतक के परिवार के प्रति विभाग संवेदनशील रुख अपनाए। उन्होंने मांग की कि फिरासत अहमद के परिवार के किसी एक सदस्य को विभाग में नौकरी दी जाए, जिससे परिवार की आजीविका चल सके। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा दिए जाने की भी मांग की गई है।

किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की घटनाओं में केवल शोक व्यक्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पीड़ित परिवार को तत्काल और स्थायी राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्युत विभाग इस मामले में शीघ्र निर्णय लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *