विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में मासूम बच्चियों की सुरक्षा व सम्मान का संकल्प।

वाराणसी आज मां गंगा की तट और बाबा महादेव की नगरी काशी में गंगा सेवा निधि के सहयोग से युवा फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा चौधरी द्वारा आरती में उपस्थित लाखों श्रद्धालुओं समक्ष समाज में हो रहा है मासूम बच्चियों के साथ शारीरिक और मानसिक शोषण को लेकर जागरूक करते हुए संकल्प दिलाया गया।
युवा फाउंडेशन की टीम लगातार महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए स्कूल कॉलेज गली चौराहे हर वह प्रयास कर रही है जागरूकता लाने की ताकि समाज में बच्चियों के साथ हो रहा है दुर्व्यवहार में कमी आए। पिछले दो महीने के अंदर ही हमारे वाराणसी में 6 से 8 मासूम बच्चियों के साथ ऐसी हैवानियत से भरी घटनाएं हुई जिससे पूरा शहर कांप उठा। एक पिता होने के नाते एक भाई होने के नाते आजकल दर का माहौल हर एक व्यक्ति के अंदर है कि उनकी बच्चियों सुरक्षित नहीं है वक्त है अपनी बच्चियों की सुरक्षा के साथ-साथ अपने आसपास अपने समाज की बहन बेटियों की सुरक्षा का दायित्व उठाने का। सीमा चौधरी ने कहा कि अगर किसी जगह पर आपको कुछ अजीब लगे तो वहां रुकिए,टोकिए और फिर आगे बढ़िए आपका एक छोटी सी कोशिश से किसी बच्ची की जिंदगी बच सकती है आप किसी मासूम को बचाने में सफल हो सकते हैं।सीमा चौधरी ने कहा कि आप यहां पर उपस्थित हुए हैं अपने और अपने परिवार के लिए नव वर्ष की कामना करने ताकि जीवन में सुख समृद्धि आए। आप एक और संकल्प और कामना कीजिए की हमारे आंगन में चहकने वाली हमारी मासूम बच्चियों सुरक्षित हो।वक्त आ गया है कि हर एक स्तर पर जागरूकता लाई जाए ताकि हमारी बच्चियों सुरक्षित हो,हमारा समाज सुरक्षित हो।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *