उत्तर प्रदेश से जुड़े महिला पुरुष कैरम खिलाड़ियों और पदाधिकारी के साथ कैरम खेल के बारे में ली गहन जानकारी।

वाराणसी आज दिनांक 8 जनवरी को वाराणसी कैरम एसोसिएशन के इंग्लिशियालाइन स्थित कार्यालय एवं खेल कक्ष में *‌प्रतिष्ठित हिंदुस्तान समाचार पत्र *की खेल पत्रकार आंचल सिंह ने वाराणसी और उत्तर प्रदेश से जुड़े महिला पुरुष कैरम खिलाड़ियों और पदाधिकारी के साथ कैरम खेल के बारे में गहन जानकारी प्राप्त किया। जिसमें कैरम खेल की वर्तमान स्थिति उसके प्रोत्साहन के तरीके, कैरम खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाएं और सरकार तथा विभागों से अपेक्षाएं के साथ साथ उनके खेल कौशल को और अधिक निखारने और कैरम खेल के माध्यम से उनका कैरियर बनाने आदि विषयों पर जहां विशद चर्चा किया वहीं पदाधिकारियों से इस खेल की प्रोन्नति हेतु उनके द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों तथा प्रतियोगिताओं के आयोजन उसके प्रकार सरकारी सहयोग और अपेक्षाओं आदि पर भी विमर्श किया और जानकारी प्राप्त किया । इस दौरान प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष और आल इन्डिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट श्री बैजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष और इन्टरनेशनल रेफरी‌ रमेश कुमार वर्मा, सहायक सचिव और नेशनल अंपायर अशोक कुमार सिंह सहित सीनियर नेशनल महिला खिलाड़ी सुमन गिनोडिया, कामना गुप्ता, नेशनल खिलाड़ी और नेशनल अंपायर अश्वनी चक्रवाल ,अभिषेक विश्वकर्मा, संदीप यादव, जमुना धर गुप्ता, दीपाली यादव,हरियाली सिंह, तथा जूनियर नेशनल खिलाड़ी सौम्या यादव, रिसिता केशरी, सीनियर खिलाड़ी, कोच और नेशनल अंपायर विनोद यादव,इन्टरनेशनल खिलाड़ी शिवदयाल यादव, नेशनल खिलाड़ी कृष्ण दयाल यादव आदि ने परिचर्चा में भाग लिया ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *