महराजगंज।जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क चालक बाल-बाल बचा, यातायात कुछ देर रहा बाधितहादसा होते-होते टल गया। सिंदुरिया थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर निचलौल रोड पर मुर्गी दाना लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक सुरक्षित बच गया।

दाना लेकर पलटा ट्रक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर रामकोला की ओर से आ रहा था। सिंदुरिया के पास सामने से आ रहे एक अन्य ट्रेलर को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। चालक ने बताया कि सामने से आ रहे ट्रेलर को बचाने के दौरान अचानक वाहन का नियंत्रण हट गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सिंदुरिया राजकुमार सिंह ने बताया कि-‘ ट्रेलर में मुर्गी दाना लोड था। अचानक गाड़ी की बॉडी फट जाने से ट्रेलर पलट गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की गई है।’

हादसे के कारण कुछ समय के लिए निचलौल रोड पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस द्वारा सुचारु रूप से चालू करा दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *