
पीड़ित महिला ने प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय जाकर लगाई न्याय की गुहार।
वाराणसी । जनपद गाजीपुर के ग्राम खानपुर थाना खानपुर तहसील सैदपुर निवासिनी महिला ग्रामीण पत्रकार रीना विश्वकर्मा ने अपने ही पट्टीदारों पर आरोप लगाते हुए आज वाराणसी में गुरु धाम स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में पहुंचकर मंत्री रविंद्र जायसवाल से मिलकर अपनी आपबीती बताई व न्याय की गुहार लगाई । बताया कि गत दो वर्ष पूर्व अपनी बुआ से एक बिस्वा जमीन लेने की बात तय हुई थी । जिसके एवज में पीड़िता ने अपनी बुआ को कई बार में लगभग ₹5 लाख दिए । किंतु उनकी मृत्यु के पश्चात उनके बेटे अनिल विश्वकर्मा ने चोरी छुपे उसे मकान पर आनंद विश्वकर्मा के नाम आने पूरे दम पर रजिस्ट्री कर दिया जब इसकी सूचना पीड़िता को प्राप्त हुई तो पीड़िता ने उक्त जमीन को लेकर शासन प्रशासन को अवगत कराया किंतु किसी प्रकार का कोई नया ना मिलने पर महिला ने आज वाराणसी पहुंचकर प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पहुंचकर मंत्री रविंद्र जायसवाल को अपनी आपबीती बताई एवं न्याय की गुहार लगाया । जनसुनवाई के दौरान मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पीड़ित महिला को आश्वस्त करते हुए जिलाधिकारी गाजीपुर खानपुर को मामले से अवगत कराते हुए हस्तक्षेप कर उचित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया ।।
