औरैया-अयाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नवादा कटघरा डीलर शाम करीब 5 बजे गरीब जनता का राशन औरैया मंडी ले जा रहा था। मुखविर की सूचना पर पुलिस के द्वारा चावल से भरा टैक्टर पकड़ लिया।
आपको बतादें की लगभग 24 घण्टे से पकड़ा गया राशन से भरा ट्रेक्टर थाने में खड़ा हुआ है।पुलिस ने एसडीएम सहित विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी अभी कोई अधिकारी सही सूचना नही दे रहा है।
पुलिस भी मामले को सही जानकारी न देने और मामले को छुपाने में लगी हुई है।थाने में खड़े ट्रेक्टर की वीडियो ग्राफी करने से भी मीडिया को रोका गया।
कल से थाने में खड़े ट्रैक्टर में चावल गेंहू लोड लेकिन अधिकारी मामले की सही जानकारी न देकर जाँच की बात कह कर मामले को रफा दफा करने की कोशिश में है।

रिपोर्टर रजनीश कुमार

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *