पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री प्रदीप कुमार के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी अजीतमल श्री सत्यप्रकाश के नेतृत्व में थाना अजीतमल पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मुबारक हुसैन उर्फ राजा पुत्र सादिक इस्लाम निवासी इस्लामनगर थाना अजीतमल जनपद औरैया को मय एक अदद देसी तमंचा 315 बोर 02 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 304/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्य़ायालय के समक्ष पेश किया गया।
*अभियुक्त*- मुबारक हुसैन उर्फ राजा पुत्र सादिक इस्लाम निवासी इस्लामनगर थाना अजीतमल जनपद औरैया
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना अजीतमल*- उप0नि0 अवनीश कुमार मय टीम।

रिपोर्टर – रजनीश कुमार

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *