धर्मेन्द्र कसौधन(राज्य-ब्यूरो):बारिश होने से गर्मी से मिली राहत के बाद परिषदीय स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब यह स्कूल सुबह आठ बजे से खुलेंगे।
प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा एक से आठवीं तक के परिषदीय व मान्यता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय अब सुबह 8 से दोपहर 2 बजे के बीच खुलेंगे। अभी तक यह स्कूल सुबह 7.30 से दोपहर 1.30 बजे के बीच खुल रहे थे।

प्रतीकात्मक तस्वीर


बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल के अनुसार यह निर्णय गर्मी कम होने के कारण किया गया है। अब 30 सितंबर तक सुबह 8 से दोपहर 2 बजे के बीच ही विद्यालय खुलेंगे। इस दौरान प्रार्थना सभा का समय सुबह 8 से 8.15 बजे के बीच व मध्यावकाश का समय सुबह 10.30 से 11 बजे के बीच होगा। बाकी समय में पठन-पाठन व अन्य गतिविधियां होंगी। सितंबर के बाद 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक विद्यालय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे के बीच खुलेंगे।

विज्ञापन/-

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *