रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

मितौली खीरी,24 जनवरी 2026। कस्ता स्थित करियर कॉन्वेंट स्कूल में वसंत पंचमी के अवसर पर माता सरस्वती का पूजन एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन मनाया गया।
आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी जनपद की मितौली तहसील के अंतर्गत कस्ता कस्बे में स्थित करियर कॉन्वेंट स्कूल में कल दिनांक 23 जनवरी दिन शुक्रवार को माता सरस्वती का पूजन किया गया। इसी क्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भी जन्मदिन मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विपुल अवस्थी ने माता सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलन तथा पुष्पार्चन किया तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चरणों में पुष्पार्चन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर माता सरस्वती और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्र एवं छात्राओं को संबोधित किया गया। समस्त छात्र एवं छात्राओं में उत्साह दिखा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रत्नेश वर्मा, प्रधानाचार्य विपुल अवस्थी, आकाश मिश्र, अखिलेश कुमार, अनुज दीक्षित, बराती लाल, संजय यादव, विनीता पांडेय, वंदना पांडेय, नेहा तिवारी, अंजली वर्मा, शिल्पी, सृष्टि अवस्थी एवं दीप्ति अवस्थी तथा समस्त छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *