हरदोई जनपद में साण्डी थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बघराई में कक्षा आठ की छात्रा दीपिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।आक्रोशित परिजनों ने स्कूल परिसर में छात्रा के शव को रखकर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने विद्यालय के शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए लापरवाही का आरोप लगाया।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू की। घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) और (एसडीएम) भी पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *