एम, डी, न्यूज़, चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट। मुजफ्फरनगर, थाना मीरापुर। दिनांक 11.09.2025 को थाना मीरापुर पुलिस ने शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तों लोकेन्द्र व योगेन्द्र पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम मन्दवाडा थाना बुढाना जनपद मुज़फ्फरनगर को उसके अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था जिनके कब्जे से लाखो रूपये कीमत का गांजा बरामद किया गया था । अभियुक्तों ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर करोडों रूपयों की अवैध सम्पत्तियां बनाई गयी थी। अभियुक्त ने अपने व परिजनों के नाम पर सम्पत्तियां खरीदी गयी हैं। जनपद मुजफ्फरनगर व शामली में अर्जित की गयी 04 अवैध सम्पत्तियों को जिसकी बाजार मूल्य करीब 04 करोड रुपये है। आज दिनांक 27.01.2026 को थाना मीरापुर पुलिस टीम ने अभियुक्त की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर अर्जित की गयी 04 करोड रूपये की सम्पत्तियों को जब्त किया गया तथा मुनादी कराकर सम्पत्तियों पर बोर्ड लगाने की कार्यवाही की गयी ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *