अनिल यादव मवई अयोध्या एम डी न्यूज चैनल देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मवई चौराहा पटरंगा रोड माना पुर मोड़ स्थित सुंदरम हॉस्पिटल में देशभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं अस्पताल परिवार की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।समारोह के मुख्य अतिथि मवई ब्लॉक प्रमुख श्री राजीव कुमार तिवारी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान प्रकट किया। पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।इस अवसर पर दुल्लापुर ग्राम प्रधान रामसूरत यादव उर्फ भोला, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा संजय यादव, अमन यादव, संतोष कुमार यादव सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। सुंदरम हॉस्पिटल की संचालिका श्रीमती अवधेश कुमारी द्वारा ब्लॉक प्रमुख श्री राजीव कुमार तिवारी को भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।ब्लॉक प्रमुख श्री तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की गरिमा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारियों का बोध कराता है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुंदरम हॉस्पिटल के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया और सभी ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए संकल्प लिया। सुंदरम हॉस्पिटल में मनाया गया यह गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति, सामाजिक सौहार्द और सम्मान की मिसाल बनकर सामने आया।

