धर्मेन्द्र कसौधन(राष्ट्रीय ब्यूरो)
महराजगंज। प्रेस क्लब ऑफ महाराजगंज की निचलौल तहसील इकाई की कार्यकारिणी का गठन दिनाँक 28/01/2026 को निचलौल नगर पंचायत सभागार में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध किया गया।

प्रेस क्लब की कार्यकारिणी में असलम सिद्दीकी एवं दुर्गा गुप्ता को संरक्षक बनाया गया ,साथ ही दैनिक जागरण के पत्रकार प्रदीप मिश्रा को अध्यक्ष तथा आनंद गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं ओमकार कसेरा उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र गुप्ता को महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा अरुणेश गुप्ता को संगठन मंत्री, महेश रौनियार को संगठन मंत्री, हैप्पी नायक को कोषाध्यक्ष एवं मुकेश सहानी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गोरख त्रिपाठी, अनिल जायसवाल, अनस सिद्दीकी एवं सचिंद सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पत्रकार हित, संगठन की मजबूती और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही।
