बाराबंकी: डायट गणेशपुर में गुरुवार को तीन दिवसीय सामाजिक विज्ञान विषय प्रशिक्षण के समापन सत्र पर बोलते हुए प्रवक्ता अमित राय ने कहा कि तीन दिवसीय ट्रेनिंग में शिक्षकों ने रचनात्मकता और आधुनिक विधियों का समन्वय करना,सामाजिक विज्ञान विषय की विभिन्न शिक्षण विधियों और तकनीकियों का विद्यार्थियों के बीच कैसे सरलतम रूप से प्रदर्शन किया जाए कि विद्यार्थी आसानी से विषय की समझ विकसित कर सके आदि के बारे में बताया। प्राचार्य श्री अमित यादव व नोडल प्रवक्ता सुकेश रंजन श्रीवास्तव ने सभी शिक्षक प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया । प्रशिक्षण सत्र में प्रवक्ता अमित कुमार राय ,नोडल प्रवक्ता सुकेश रंजन श्रीवास्तव प्रवक्ता श्रीमती गीतांजलि सिंह यादव प्रवक्ता महेंद्र यादव, सहायक अध्यापक राम खेलावन सहायक अध्यापक व जितेन्द्र कुमार सामाजिक विज्ञान आदि उपस्थित रहे।मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *