मुजरिया में गाली का विरोध करने पर दो को पीटाः जान से मारने की दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस। मुनेश कुमार पत्रकार सहसवान बदायूं। (बदायूँ) मुजरिया-:मुजरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैहजूदा गूजर गांव में गाली देने का विरोध करने पर एक वृद्ध महिला और उनके पति को पीटा गया। घटना 24 जनवरी 2026 की शाम 7 बजे हुई, जब गांव के ही दो व्यक्तियों ने उनके घर के सामने गाली-गलौज की।शिकायतकर्ता जोगेंद्र के अनुसार, उनके पिता भगवान दास (60 वर्ष) ने भूरे भाई और शेर सिंह (दोनों साहब सिंह के पुत्र) को गाली देने से मना किया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने लाठियों से भगवान दास पर हमला कर दिया।जब जोगेंद्र और उनकी मां अपने पिता को बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला किया। मारपीट में भगवान दास के सिर और मुंह पर चोटें आईं, जबकि जोगेंद्र की मां के हाथ में गुम चोटें लगीं। जोगेंद्र को भी चोटें आई हैं।घटना के बाद घायल भगवान दास को इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जोगेंद्र ने राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ से अपना इलाज कराया है। आरोपियों ने पीड़ितों को जान से मारने की धमकी भी दी है। जोगेंद्र ने मुजरिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।थाना प्रभारी ज्योति सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

