महोदय,सविनय निवेदन है कि मेडिकल कॉलेज/जिला अस्पताल शाहजहांपुर में इलाज हेतु आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्था में मूलभूत सुविधाओं का अभाव एवं स्टाफ का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार अत्यंत चिंताजनक है। निम्नलिखित बिंदुओं की ओर आपका ध्यान आकृष्ट कराना आवश्यक है—#अस्पताल में मरीजों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं हैं, जिससे इलाज में परेशानी हो रही है।# मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ अस्पताल स्टाफ द्वारा अभद्र एवं दुर्व्यवहार किया जाता है।#नई बिल्डिंग की तीसरी व चौथी मंजिल पर पीने के पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे गंभीर रूप से बीमार मरीजों एवं तीमारदारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।#मेडिकल कॉलेज जैसी स्वास्थ्य संस्था में साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत खराब है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।स्टाफ नर्सों द्वारा मरीजों के साथ असंवेदनशील, अमर्यादित एवं लापरवाहीपूर्ण व्यवहार किया जाता है, जो मानवता और चिकित्सा सेवा की गरिमा के विरुद्ध है।महोदय, उपरोक्त समस्याओं के कारण आम जनता में भारी रोष व्याप्त है। यदि शीघ्र ही इन अव्यवस्थाओं को दूर नहीं किया गया तो मरीजों की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि उपरोक्त बिंदुओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करने की कृपा करें, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं सम्मानजनक व्यवहार मिल सके।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *