*डाइट प्राचार्य ने किया द्वितीय सत्र का उद्घाटन।बाराबंकी‎: गुरुवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गणेशपुर बाराबंकी के तत्वाधान  में एसडी कॉलेज बड़ेल बाराबंकी में पीएम श्री योजना के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदेश में चयनित परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय स्वीकृत स्मार्ट क्लासेस आईसीटी लैब एवं डिजिटल लाइब्रेरी की सुरक्षा रख रखाव एवं कक्षा शिक्षण में उपयोग तथा प्रभावी कक्षा  शिक्षण कराए जाने के लिए चयनित विद्यालयों से दो नामित शिक्षकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का शुभारंभ प्राचार्य डायट अमित कुमार यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया, और आईसीटी के महत्व पर प्रकाश डाला। नोडल प्रवक्ता लाल चंद ने आईसीटी के माध्यम से चैट जीपीटी एवं गूगल जैमिनि एआई टूल्स पर चर्चा की। नोडल प्रवक्ता लाल चंद ने बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ द्वारा जनपद बाराबंकी में 745 उच्च प्राथमिक विद्यालय,कंपोजिट स्कूल एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय तथा 13 पीएम श्री विद्यालय का चयन किया गया है जिसमें गुरुवार से द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कराया जा रहा है इसमें कुल 108 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं।इस अवसर पर संदर्भ दाता,अनूप कुमार,मोहम्मद आसिफ,आशीष वर्मा आदि  उपस्थित रहे।‎मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।