रिपोर्टर सलमान मलिक जिला बिजनौर से

*प्रदेश से लेकर केंद्र तक मिल चुका है सम्मान का तोहफा*बिजनौर । जनपद के थाना हीमपुर दीपा प्रभारी निरीक्षक जय भगवान को गृह मंत्रालय भारत सरकार से अति उत्कृष्ट सेवा मेडल से नवाजा गया है। पुलिस विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए जय भगवान को मिले सम्मान मेडल ने पुलिस विभाग का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। पुलिस लाइन बिजनौर में गणतंत्र दिवस परेड के भव्य समारोह के दौरान भाजपा के जिला प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हीमपुर दीपा थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक जय भगवान को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया। प्रभारी निरीक्षक को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानि किए जाने पर पुलिस विभाग में खुशी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जय भगवान ने बताया कि इससे पूर्व उन्हें 2003 में बेदाग सेवा कार्य करते हुए सराहनीय सेवा पदक, 2012 में उत्कृष्ट सेवा पदक तथा 2022 में पुलिस महानिदेशक लखनऊ द्वारा रजत पदक से नवाजा जा चुका है। प्रभारी निरीक्षक वर्ष 1988 में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। उसके बाद उन्होंने वर्ष 2003 में प्रांतीय परीक्षा पास कर मुख्य आरक्षी तथा वर्ष 2007 वर्ष में उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा पास की तथा निरीक्षक पद के तहत प्रमोशन पाया। उनकी वर्ष 2018 में निरीक्षक पद पर प्रोन्नति हुई।……………………………………बॉक्स:- *नाम नहीं काम बोलता है*दरअसल हर विभाग में नाम नहीं काम बोलता है। इसी के तहत प्रदेश से लेकर केंद्र तक से सराहनीय कार्यों के लिए जय भगवान समय-समय पर सम्मान का तौहफा हासिल करते आ रहे हैं। जो पुलिस विभाग के लिए बड़े गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed