नगर पालिका परिषद रुदौली के पंडित दीन दयाल उपाध्याय वार्ड में जरूरतमंदों को ठंड से राहत पहुँचाने के लिए एक कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वार्ड सभासद उवैस उस्मानी मुन्ना द्वारा लगभग 200 असहाय और गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली रहे। उन्होंने सभासद उवैस उस्मानी मुन्ना के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वार्ड की जनता की समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए ज़मीनी स्तर पर किया गया यह कार्य प्रशंसनीय है। चेयरमैन जब्बार अली ने सभासद के प्रयासों को जनसेवा का प्रेरणास्रोत बताया और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों को समर्थन देने की बात कही।

सभासद उवैस उस्मानी मुन्ना ने कहा कि वार्ड की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी ज़िम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वार्ड में जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। मुन्ना ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ठंड के मौसम में कोई भी ज़रूरतमंद सहायता के बिना न रहे।

कंबल पाकर बुजुर्गों, महिलाओं और गरीब परिवारों ने नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभासद आशीष, कुलदीप, पंकज शर्मा, पूर्व सभासद मोहम्मद शमीम, हाफिज कवि शोएब, मोहम्मद अहमद बोस, वैस अहमद, मो. जैद, रिजवान, मास्टर सोनू खा, ताबिश अंसारी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहें

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *