एम, डी, न्यूज़, चैनल, मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट। मुजफ्फरनगर,थाना मीरापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, व जानसठ क्षेत्र अधिकारी रूपाली राव, एवं मीरापुर थाना प्रभारी राजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 30.01.2026 को थाना मीरापुर टीम उपनिरीक्षक ओमेन्द्र सिंह,उप निरीक्षक मोहित कुमार ,कांस्टेबल कुलदीप सिंह, व कास्टेबल नवीन कुमार,ने कुतुबपुर झाल के पास रात्रि मे चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। चेकिंग के दौरान 01 संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। जिसे पुलिस टीम ने चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो वह नहीं रुके पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए कुतुबपुर नहर पटरी पर भुम्मा चौकी कच्ची नहर पटरी की तरफ भागने लगे इससे पुलिस टीम ने अभियुक्त का पीछा किया तो सिंचाई विभाग ऑफिस कुतुबपुर झाल के पास अभियुक्त ने फिर से पुलिस टीम पर फायर किया तो पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग की तो शाहनवाज पुत्र सरफराज निवासी राजपुर तिलोरा थाना जानसठ मुजफ्फरनगर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया घायल अभियुक्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। शाहनवाज मीरापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। अभियुक्त के कब्जे से,01, तमंचा, 02,जिंदा कारतूस व,02,खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए। तथा दूसरा साथी नोमान, पुत्र सरफराज, निवासी राजपुर तिलोरा थाना जानसठ मुजफ्फरनगर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसके कब्जे से , 01,नाजायज चाकू व 01,मोटरसाइकिल बरामद की गई। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यव


