बनारस से सुभान अली की रिपोर्ट। प्रकाशनार्थ =मुगलसराय 29 जनवरी 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी (RTI विभाग) चंदौली के तत्वावधान में मुगलसराय जी•टी रोड गुरुद्वारा के पास गौ-रक्षा पूजन का आयोजन गया जिसकी अध्यक्षता जिला- चेयरमैन अभिषेक मिश्रा ने किया।कार्यक्रम मे जिला-चेयरमैन अभिषेक मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म मे हिन्दू संस्कृति मे गौ माता ब्रह्मा जी द्वारा पृथ्वी पर दिया गया वह प्राणी है जो मात्र स्पर्श करने पर समूल पापो का नष्ट हो जाता है लेकिन योगी व मोदी सरकार मे गौकशी व गौमांस का निर्यात पांच गुना बढ़ गया है इसे तत्काल बंद होना चाहिए एवं गौमाता राष्ट्रीय पशु घोषित हो। कार्यक्रम में मुख्यरूप से अभिषेक मिश्रा, दशरथ सिंह चौहान, नेहाल अख्तर, हम्मीर शाह जायसवाल, अनवर सादात,अजीत गिरी,पवन सैमसन, अवधेश चौहान,राजेन्द्र चौहान,सन्नी,रामनरायन, छोटू साहनी,सोनू चौहान आदि लोग थे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *