औरैयापाता चौकी क्षेत्र के गांव पाता पंचायत के मजरा ममरेजपुर में पहुंचने के लिए गन्दगी से भरी नालियां व गांव के पानी निकलने के लिए अधूरे पड़े विकास कार्य के चलते गंदा पानी सडक पर बह रहा है।समस्या से परेशान ग्रामीणों ने प्रधान पर अनदेखी किये जाने का आरोप लगाया । सफाई कर्मी के ना आने से गांव में गंदगी फैली हुई है जिससे ग्रामीणों ने सफाई कराए जाने की मांग की। पातागांव के मजरा ममरेजपुर मुख मार्ग से रोजाना बूढ़े बच्चे समेत आगुन्तको को इसी कीचड़ युक्त रास्ते से निकलने की मजबूरी बनी हुयी है।लगभग ढाई तीन हजार की आबादी वाले गांव निवासी बादशाह, रामसेवक, मनोज कुमार ,कुलदीप, नारायण सिंह आदि लोगों मुख्य मार्ग पर पानी भरने की समस्या निस्तारण की मांग ग्राम प्रधान से करते हुए साफ सफाई कराये जाने की मांग की।वहीं ग्राम प्रधान ने सड़कों पानी भरने से परेशान होकर सफाई कर्मी पर लगभग पांच माह से सफाई नहीं करवाई है।ग्रामीणों ने नालियों व सड़कों की साफ सफाई के साथ नाला बनवाये जाने की मांग की। इस संबंध में प्रधान ने बताया है ।कि आरसीसी सड़क बनी हुई है बरसात होने के कारण पानी भर जाता है ।स्थिति देख लेंगे साफ सफाई करवा दी जाएगी।

रिपोर्टर रजनीश कुमार

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed