रिपोर्ट-अजीत यादव

गोण्डा- जनपद गोंडा के प्रभारी मंत्री एवं भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने रविवार को सर्किट हाउस गोंडा में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय बजट वित्त वर्ष 2026-27 को “राष्ट्र प्रथम की सोच से प्रेरित, सुधारों और जनकल्याण का संतुलित बजट” बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा मे एक निर्णायक कदम है। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहाकि कर्त्तव्य भवन से प्रस्तुत यह पहला बजट आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को और मजबूत करता है।

बजट में युवाओ,किसानों,महिलाओं,मध्यम वर्ग और उद्यमियों सभी वर्गों का समान रुप से ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोकलुभावन घोषणाओं के बजाय संरचनात्मक सुधारों ,रोजगार सृजन और दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता को प्राथमिकता दी है।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि बजट में राजकोषीय अनुशासन बनाए रखते हुए विकास की गति को तेज किया गया है। राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने,ऋण-से-जीडीपी अनुपात घटाने और राज्यों को अधिक संसाधन उपलब्ध कराने से संघीय ढांचे को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे उत्तर प्रदेश सहितसभी राज्यों के विकास योजनाओं को गति देने मे सहायता मिलेगी। मध्यम वर्ग को राहत देते हुए कर व्यवस्था को सरल बनाया गया है।

शिक्षा और चिकित्सा के लि टीडीएस मे कमी ,12 लाख रू तक आय पर शून्य कर और कैंसर व दुर्लभ रोगों की दवाओं पर शुल्क छूट से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। प्रभारी मंत्री ने इसे “विवाद से विस्वास की ओर सरकार की स्पष्ट सोच”बताया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि युवाओ के लिए कौशल विकास, शिक्षा से रोजगार की कड़ी,टियर-2 और टियर-3 शहरों में अवसरों का विस्तार तथा एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। बायोफॉर्मा, सेमीकंडक्टर, वस्त्र और आधारभूत संरचना में निवेश से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 न केवल वर्तमान आवश्यकताओ को पूरा करता है। बल्कि आने वाले दशको के लिए भारत की अर्थिक और सामाजिक दिशा तय करता है।उन्होंने विश्वासव्यक्त कियाकि यह बजट जिला गोण्डा सहित पूरे प्रदेश के विकास को नई गति देगा। प्रेस वार्ता में जिले के वरिष्ठअधिकारी,जनप्रतिनिधि तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *