बाराबंकी। एक तरफ सरकार पर्यावरण को बचाने के लिए हर वर्ष करोड़ों रुपए खर्च कर पौधारोपण करवाती है तो वही दूसरी तरफ वन विभाग लकड़कट्टों पर मेहरबानी कर पर्यावरण का विनाश करने पर उतारू है। जिसमें जनपद का वन रेंज रामनगर सबसे अव्वल नंबर पर है जहां वन विभाग से मिलकर प्रतिबंधित पेड़ों को काटने के लिए परमिट की कोई जरूरत नहीं है।
ज्ञातव्य हो कि वन रेंज रामनगर के अंतर्गत ग्राम जमलापुर में वन विभाग की सह पर 17 आम के हरे भरे फलदार पेड़ लकड़कट्टों द्वारा काट लिए गए। जिसके संबंध में जब मीडिया कर्मियों ने डिप्टी रेंजर मनोज कुमार यादव से फोन पर जानकारी लेना चाहा तो उन्होंने पत्रकार को ही धमकाने की कोशिश की और गुस्से में आकर फोन काट दिया। इतना ही नहीं डिप्टीरेंजर दबंग लकड़कट्टों से पत्रकारों का नाम बताकर कर उन्हें उकसा दिया। जिससे लकड़कट्टे मारने-पीटने पर उतारू हो गए और पत्रकारों से कहने लगे कि तुम कौन हो इसकी जानकारी लेने वाले क्या पेड़ तुमने लगाया था। ज्यादा पत्रकारिता दिखाई तो जान से हाथ धोना पड़ेगा या फिर किसी फर्जी गंभीर मुकदमे में तुम लोगों को फंसा देंगे।
उक्त के संबंध में पीड़ित पत्रकारों ने शिकायती पत्र के माध्यम से दिनांक 09 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी व प्रभागीय वन अधिकारी बाराबंकी से अवैध कटान में सम्मिलित डिप्टी रेंजर मनोज कुमार यादव व लकड़कट्टों के खिलाफ उचित कार्यवाही हेतु मांग की है।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed