बाराबंकी, 9 फरवरी 2026।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में अधेड़ किसान की झटका करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में खेतों में लगाए जा रहे अवैध झटका करंट को लेकर चिंता बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली के दनियालपुर निवासी नन्द किशोर वर्मा (47) पुत्र राम चन्दर वर्मा का खेत ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में स्थित है। फसल को मवेशियों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर झटका करंट की मशीन और तार लगाए गए थे। शनिवार शाम वह खेत में पानी लगाने पहुंचे थे, तभी अचानक पैर फिसलने से वह करंट वाले तार पर गिर पड़े और गंभीर रूप से झुलस गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मशीन बंद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना ने खेतों में लगाए जाने वाले झटका करंट की खतरनाक प्रवृत्ति को फिर उजागर कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि फसल सुरक्षा के नाम पर ऐसे करंट का इस्तेमाल लगातार जानलेवा साबित हो रहा है, जिस पर प्रशासन को सख्ती से रोक लगानी चाहिए।

रिपोर्ट तेज बहादुर शर्मा/रामानंद सागर

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed