* *प्रयागराज |* कमिश्नरेट प्रयागराज में चाइनीज मांझा से विगत में हई दुर्घटनाओं के दृष्टिगत इन दुर्घटनाओं को रोकने एवं चाइनीज मांझा की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु दिनांक 09/02/2026 से 12/02/2026 तक अभियान चलाया जा रहा है । चाइनीज मांझा के निर्माण, भण्डारण एवं सिंथेटिक मांझा/सीसा लेपित/नायलॉन पतंग डोरी एवं भण्डारण, उपयोग एवं बिक्री पर रोक लगाये जाने के सम्बन्ध में दोषी पाये गये व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी । इस दौरान कमिश्नरेट प्रयागराज के सभी थाना प्रभारी निम्नलिखित कार्यवाही करेंगे। 1-सभी थाना प्रभारी संदिग्ध दुकानो की चेकिंग करेंगे ।2- चाइनीज मांझा बेचने वाले सभी दुकानो का सत्यापन किया जाये ।3-चाइनीज मांझा बेचने वालो के नेटवर्क का पता लगाया जाये।4-चाइनीज मांझे के जब्तीकरण की कार्यवाही की जाये ।5-जनता के व्यक्तियो को सूचना देने के लिये प्रोत्साहित किया जाये, सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा ।6-उक्त कार्यवाही की समीक्षा पुलिस आयुक्त, प्रयागराज द्वारा की जायेगी । शिथिलता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी ।

रिपोर्ट अनुज कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed