एम डी न्यूज़ बरेली गौरव कुमार
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के ऊंचागांव में अवैध खनन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खनन माफियाओं ने रात के समय जेसीबी और डंपरों का उपयोग कर उनकी उपजाऊ कृषि भूमि को गहरे गड्ढों में बदल दिया है। इससे किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं और भविष्य की खेती पर भी असर पड़ा है। किसानों का कहना है कि यह खनन बिना किसी पूर्व सूचना या मुआवजा दिए किया गया। कई किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें धमकाया गया। खेतों में बने गहरे गड्ढे अब बारिश के पानी से भरकर तालाब जैसे दिख रहे हैं, जिससे खेती पर निर्भर परिवारों के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामवासियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि अवैध खनन पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई, तो गांव में बड़ा विरोध प्रदर्शन हो सकता है शिकायतकर्ताओं में जितेंद्र पाल, प्रकाश चंद, रामोतार, अमन, अर्जुन, सुनीता, कृष्णा, सुमन, मेवाराम, तोताराम, मुरारीलाल, छत्रपाल, तेजपाल, पवन कुमार और धर्मेंद्र सहित कई ग्रामीण शामिल हैं।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली
