एम डी न्यूज़ आकाश मिश्र मितौली खीरी की रिपोर्ट

मितौली खीरी, 11फ़रवरी 2026। लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तेंदुआ में सप्तम सात दिवसीय श्रीचंडी महायज्ञ एवं संतसम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
आज प्रथम दिवस से भव्य कलश यात्रा बड़े ही धूमधाम से गाजे बाजे के साथ बम बम भोले, हर हर महादेव, जय मां दुर्गे, जय मां काली जय घोष करते हुए माताएं बहने मंगल गीत गाते हुए निकली। कलश यात्रा ग्राम तेंदुआ से प्रारंभ होकर मितौली, रतहरी होते हुए पौराणिक कष्ट हरण धाम स्थित कठिना नदी तट पर आचार्य मंडल द्वारा वैदिक विधि विधान से पूजन अर्चन कर सर्वप्रथम मुख्य यजमान कलश में पवित्र जल भरा। इसके उपरांत सभी माताओं बहनों ने अपने अपने कलशों में पवित्र जल भरा। कलश यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *