*रिपोर्टर:- विनीत तिवारी एम डी न्यूज़ (लखीमपुर) लखीमपुर खीरी।जनपद में परिवहन विभाग की कार्यशैली को लेकर इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि परिवहन विभाग द्वारा छोटे वाहन चालकों — जैसे फोरव्हीलर, ऑटो और रिक्शा चालकों — के खिलाफ नियमित रूप से चालान की कार्रवाई की जाती है, जबकि सड़कों पर ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक और तेज रफ्तार बसों के विरुद्ध अपेक्षित सख्ती नजर नहीं आती।कुछ वाहन चालकों का कहना है कि शहर और कस्बों में छोटे वाहनों की लगातार जांच और चालान से उनमें असंतोष बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर, गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक खुलेआम सड़कों पर दौड़ते देखे जा सकते हैं, जो यातायात नियमों के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के लिए भी खतरा साबित हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों का यह भी कहना है कि तेज रफ्तार बसों के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है।हालांकि, इन आरोपों पर परिवहन विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि समय-समय पर ओवरलोड और नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी प्रकार के वाहनों के खिलाफ अभियान चलाए जाते हैं और कार्रवाई की जाती है।जनता की मांग है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रकार के वाहनों पर समान और निष्पक्ष कार्रवाई की जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और नियमों का पालन सुनिश्चित हो।अब देखना यह होगा कि विभाग इन उठ रहे सवालों पर क्या रुख अपनाता है और आगे किस प्रकार की कार्रवाई करता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।