*MD news बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट *शाहबाद (रामपुर)।* जनपद के विकास खंड शाहबाद के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम धुरयाई में भक्ति और अध्यात्म की अविरल धारा बह निकली है। बुधवार को गांव में श्रीमद्भागवत गीता कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे *समाजवादी नेता रामबहादुर* ने फीता काटकर कथा का उद्घाटन किया।श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामबहादुर ने कहा कि भागवत गीता केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और प्रेम बढ़ता है। वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में आध्यात्मिक शांति के लिए सत्संग और कथा का श्रवण अत्यंत आवश्यक है।कलश यात्रा के साथ हुआ स्वागतइससे पूर्व, कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर ग्रामीणों और आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। कथा व्यास के आह्वान पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में एकत्रित हुए।ये रहे मौजूदइस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति, युवा और भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कथा के पहले दिन महात्म्य वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *