रिपोर्टर रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट
एम, डी, न्यूज़, चैनल। मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर। आज दिनाँक 15,02,2026, को महिला एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उनके खिलाफ “फर्जी तरीके से स्टे” कराया गया था, जिसे अब न्यायालय ने खारिज कर दिया है और उन्हें मुकदमे में जीत हासिल हुई है।रिया किन्नर ने बताया कि यह मामला मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी क्षेत्र से जुड़ा था, जहां लंबे समय से विवाद चल रहा था। विरोधी पक्ष द्वारा उन पर गलत आरोप लगाए गए और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग करते हुए स्टे लिया गया। लेकिन ऊपर वाले के यहां इंसाफ होता है। और आखिरकार सच्चाई की जीत हुई उन्होंने वकीलों को ‘देवता’ बताया,

रिया किन्नर ने इस मुकदमे में पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं हरीश टुटेजा और रोहित टुटेजा की सराहना करते हुए उन्हें “देवता समान” बताया। उन्होंने कहा कि दोनों वकीलों ने कानूनी तथ्यों और मजबूत दलीलों के आधार पर स्टे को खारिज कराया और उन्हें न्याय दिलाया। इसी क्रम में रिया किन्नर रामराज पहुंचीं, जहां उन्होंने दोनों अधिवक्ताओं को शील्ड भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने कहा किअगर सच्चे और ईमानदार वकील साथ हों तो न्याय अवश्य मिलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अन्य किन्नरों द्वारा उन पर निराधार आरोप लगाए गए थे, लेकिन अदालत के फैसले ने उनकी स्थिति स्पष्ट कर दी है। रिया किन्नर ने कहा कि वह आगे भी समाजहित के मुद्दों पर सक्रिय रहेंगी और महिला एकता संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य जारी रखेंगी।

