एमडी न्यूज़ मुनेश कुमार सहसवान बदायूं की रिपोर्ट

(बदायूं) सहसवान-:सहसवान स्थित मोहल्ला सैफुल्लागंज होली चौक से अवैध अतिक्रमण हटा दिया गया है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से यह कार्रवाई पूरी की।

इस अभियान के दौरान नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार मौजूद रहे। मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में वहां रखी ईंटों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर नगर पालिका परिसर में जमा कराया गया।

कानूनगो रियाजुद्दीन, नगर पालिका के निर्माण प्रभारी कमर जमशेद और लेखपाल आदित्य कुमार भी इस दौरान उपस्थित थे। पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर रामायण सिंह और राजेश प्रताप सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *