एमडी बहुआयामी न्यूज संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी ।यादव जी की लव स्टोरी मूवी को लेकर पूरे देश भर में धमाल और बवाल मचा हुआ है इसी वीच जनपद बदायूं के उपनगर बिल्सी से एक बड़ी खबर सामने आई है ,यादव समाज के लोगो ने तहसील परिसर में पहुंचकर इस मूवी के विरोध में उप जिलाधिकारी बिल्सी प्रेमपाल सिंह को एक ज्ञापन सौपा । और लोगो ने जमकर नारेबाजी भी की ,रोड पर मार्च निकाला तो सड़को पर जमकर नारेवाजी भी की गई ,उसको लेकर आज बिल्सी तहसील परिसर में विश्व यादव परिषद के राष्ट्रीय सचिव एस डी यादव के नेतृत्व में उपजिलाअधिकारी प्रेमपाल सिंह को ज्ञापन सोपा गया।यादव समाज ने यादव की लव स्टोरी मूवी का किया विरोध

बदायूं जिले के बिल्सी नगर में गांधी पार्क से मेन मार्केट होते हुए तहसील पहुंचकर SDM को यादव समाज ने यादव जी की लव स्टोरी मूवी का विरोध करते हुए एक ज्ञापन सोपा वही यादव समाज ने कहा कि इस मूवी में ना ही कोई प्रोड्यूसर और गायक एवं कार्यकर्ता यादव समाज से नहीं है तो फिर मूवी का नाम यादव की लव स्टोरी क्यों इससे यादव समाज की बहन बेटियों के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली मूवी का खुलकर विरोध किया वहीं बिल्सी नगर के समाजसेवी पंडित शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि इस मूवी का हम सभी लोग मिलकर विरोध करते हैं और उन्होंने कहा कि अगर यादव की लव स्टोरी मूवी लानी ही थी तो यादव के लठ या श्री कृष्ण जी के नाम से लाते यादव की लव स्टोरी मूवी एक तरीके से समाज में विरोध फैलाने के लिए लाई गई है इसका हम सभी लोग खुलकर विरोध प्रदर्शन करते हैं इस मौके पर जगपाल यादव, सत्यदेव, अखिलेश यादव,सोनू यादव,अन्य यादव समाज मौजूद रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *