बहुयामी समाचार पत्र के लिए वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की रिपोर्ट

कन्नौज /बताते चले कि पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कार्यालय, दूर दृष्टि केंद्र, आदर्श मेस, आरक्षी बैरक एवं सम्पूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महोदय द्वारा थाना कार्यालय के अभिलेखों की जांच की गई और उन्हें सुव्यवस्थित एवं अद्यावधिक रखने हेतु समस्त सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed