बाराबंकी। गन्ना दफ्तर परिसर में प्रत्येक माह की 25 तारीख को आयोजित होने वाली भारतीय किसान यूनियन राधे की मासिक बैठक बुधवार को बड़े उत्साह पूर्वक सम्पन्न हुए।बैठक में प्रत्येक महिला पुरुष कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में पीड़ित ,प्रताड़ित,गरीब ,असहाय किसानों, मजदूरों को न्याय दिलाने के प्रति भारी उत्साह देखा गया।बैठक के दौरान ज्ञापन लेने पहुंचे नायब तहसील दार एवं नगर कोतवाल से राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेलाल ने अवधी भाषा में बार बार कह रहे थे कि कोई हमें यह बताए कि हम किसानों का हितैषी अधिकारी कहां बैठते हैं।जहां जाकर हम उनसे मिलकर अपनी आवाज उठाएं।क्योंकि इस सरकार में गरीब किसान की कोई सुनवाई नहीं होती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने टेरा दौलत पुर निवासिनी धीराजा पत्नी सत्यवान के बैनामे की भूमि पर एक भाजपा नेता की कब्जेदारी एवं इसके अलावा एक युवती की संदिग्ध मौत का प्रकरण को गंभीरता से अधिकारियों के समक्ष रखते हुए ज्ञापन सौंपा।इसके साथ ही कई अन्य मुद्दों पर भी आवाज उठाई गई।इस अवसर पर राष्ट्रीय,प्रदेश,मंडल,जिला,तहसील एवं सभी ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तेज बहादुर शर्मा (मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या)।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *