बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने विकास खंड दरियाबाद की नवगठित कार्यकारिणी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ /प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने सुनील कुमार त्रिपाठी को अध्यक्ष, अब्दुल माजिदब्लॉक मंत्री तथा सैय्यद शाहनवाज हुसैन को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। संघ की ओर से नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर जिला आईटी सेल प्रभारी (मीडिया)दिलीप तिवारी , कार्यालय प्रभारी संजय पाण्डेय, मनोज सिंह आदि सम्मानित शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

तेज बहादुर शर्मा (मंडल ब्यूरो चीफ)।
