एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट
रुदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत अजरका के निकट लखनऊ–अयोध्या रेल मार्ग पर बुधवार शाम करीब 4:15 बजे 28 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान शिवराम पुत्र साधुराम निवासी अजनाई थाना रौनाही जनपद अयोध्या के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक लगभग एक सप्ताह पहले रुदौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अपने बहनोई के घर आया हुआ था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। घटना के बाद परिजनों सहित क्षेत्र में शोक का माहौल है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *