MD News – बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन दभेड़ी वाले, बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)

बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर
जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक अभियुक्त को अवैध मादक पदार्थ व असलाह के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नसरीरपुर अलीपुर अटेरना मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, जिसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने सतर्कता और साहस का परिचय देते हुए आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा 1 किलो 965 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनुज त्यागी पुत्र विनोद कुमार, निवासी ग्राम अलीपुर अटेरना, थाना बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना बुढ़ाना पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना बुढ़ाना पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें प्रभारी निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
जनपद पुलिस का संदेश: अपराध और नशे के विरुद्ध मुहिम लगातार जारी रहेगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सत्यमेव जयते
