एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट तहसील क्षेत्र के ग्राम पारा पहाड़पुर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के चतुर्थ दिवस आज शाम (बुधवार) को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कथा स्थल को रंग-बिरंगी झालरों,फूलों और आकर्षक झांकियों से सजाया गया था। पूरे क्षेत्र में “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष गूंजते रहे।कथा का आध्यात्मिक वर्णन
कथा व्यास श्री प्रशांत तिवारी जी महाराज (वृंदावन, लखनऊ) ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का मार्मिक वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने कंस के अत्याचार, देवकी-वासुदेव की पीड़ा और कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य प्राकट्य का भावपूर्ण चित्रण किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।शंखनाद, घंटों और जयकारों के बीच जन्मोत्सव मनाया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।मुख्य यजमान व आयोजन इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान पंडित राम सागर शर्मा एवं हरि सागर शर्मा और कार्यक्रम के आयोजक सुधीर शर्मा व कथा के सफल संचालन में स्थानीय श्रद्धालुओं और युवाओं की सक्रिय भूमिका रही।कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।आज विशेष रूप से मिल्कीपुर के भाजपा विधायक चंद्रभान पासवान ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया और आयोजन की सराहना की।इसके अतिरिक्त डॉ. अरुण शर्मा, मणि सागर शर्मा, मातादीन शर्मा, विजय शर्मा, मनोज शर्मा, रवि सागर, दुर्गा प्रसाद सहित सैकड़ों श्रद्धालु सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।भक्तिमय माहौल
से भजन-कीर्तन, झांकी दर्शन और श्रद्धालुओं की भीड़ से कथा स्थल गुलजार रहा। महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। जन्मोत्सव के अवसर पर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और आगामी दिनों में कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed