थाना बहसुमा। थाना बहसुमा क्षेत्र रामराज चौकी क्षेत्र में आज दिनांक 25,02,2026, दिन बुधवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। और बाजार मे सन्नाटा हो गया बाजार में अफरा तफरी मच गई। बाजार में सामान खरीदने पहुंचे एक व्यक्ति की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बदमाश ने युवक पर लगातार पांच गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गया।


मृतक की पहचान सुनील पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ग्राम रामराज ढाल के नीचे, जाटव चौक के पास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील घर का सामान लेने के लिए बाजार गया हुआ था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे हमलावर ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली उसके सिर के पास, एक सीने में और तीन कमर में मारी गई।

पांच गोली लगने से सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास भगदड़ मच गई और कुछ ही देर में सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।घटना की सूचना मिलते ही बहसुमा थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची ओर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जनपद में मोर्चरी के लिए भेज दिया गया।बताया जा रहा है दो साल पहले सुनील किसी महिला को भगा कर लाया था।आगे की कार्यवाही तहरीर आने पर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed