मुनेश कुमार पत्रकार सहसवान बदायूं। एमडी न्यूज़ समाचार पत्र

(बदायूं)सहसवान-:सहसवान कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत संपत्ति विवाद को लेकर एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उनके बेटे, बहू और दामाद ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीटा। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह घटना सहसवान कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ले की है। पीड़ित महिला की पहचान 75 वर्षीय तहज़ीब बेगम के रूप में हुई है। वह अपने मकान में रहती थीं और मिठाई के डिब्बे बनाकर अपना गुजारा करती थीं। उनके दो बेटे हैं।

जानकारी के अनुसार, बड़ा बेटा बीमारी के कारण मां के साथ रहता है, जबकि छोटा बेटा और उसकी पत्नी कथित तौर पर मकान हड़पने के लिए उन्हें लगातार परेशान करते थे। आरोप है कि छोटे बेटे और बहू को दामाद अकील भी संपत्ति के लालच में उकसा रहा था।

बताया जा रहा है कि तीनों ने मिलकर बुजुर्ग महिला को डंडों से बुरी तरह पीटा और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। इस मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। सहसवान कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *