बाराबंकी: नान टेट शिक्षकों पर जबरिया लागू की गई परीक्षा व्यवस्था का विरोध शिक्षक लगातार कर रहे हैं। बाराबंकी जिले के शिक्षक एक मंच पर आ कर एक्स के बाद काली पट्टी बांध कर लगातार टीन दिन से विरोध कर रहे थे , इसी क्रम में गुरुवार 26 फरवरी को बड़ी संख्या में प्रभावित शिक्षक बीएसए कार्यालय पर 2 बजे से धरना देंगे और फिर शांति मार्च करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन ज़िला अधिकारी को सौंपेंगे। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और प्राथमिक शिक्षक संघ के ज़िला अध्यक्ष पवन वर्मा के नेतृत्व में कल होने वाला धरना आयोजित किया गया है। जानकारी ज़िला मीडिया प्रभारी डॉ विकास चंद्र शर्मा ने दी।

तेज बहादुर शर्मा (मंडल ब्यूरो चीफ)।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *