रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

मितौली खीरी, 26 फ़रवरी 2026। दानपुर गाँव में ई रिक्शा के नीचे दब कर 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
पूरा मामला लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दानपुर डलुआपुर का है जहां दिनांक 25 फरवरी दिन बुधवार की सायं करीब 8 बजे ई रिक्शा पलटने से एक 8 वर्षीय बालक की दब कर मौत हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार डलुआपुर निवासी सियाराम अपने ई रिक्शा से गेहूं पिसवाने मुड़िया जा रहे थे। रास्ते में रिक्शा रोक कर एक दुकान से पान मसाला खरीदने लगे। इतने दानपुर निवासी बहादुर कश्यप का पुत्र कार्तिक उस पर बैठ गया और एक्सीलेटर खींच दिया जिससे रिक्शा तेज गति से भाग कर असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया जिसके नीचे कार्तिक दब गया। मौके पर लोगों ने दौड़कर रिक्शा सीधा किया और कार्तिक को एक निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां चिकित्सक ने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके शव परिजनों को सौंप दिया है। उक्त हादसे से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

0 views

By MD News

Yes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *