एमडी न्यूज प्रभारी गोंडा -अजीत कुमार यादव

गोंडा (खरगूपुर)- जनपद के खरगूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंछापुरवा गांव में बुधवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 14 वर्षीय छात्र का शव गांव के बाहर सरसों के खेत में आम के पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान रज्जनपुर इंछापुरवा निवासी पिंटू वर्मा के पुत्र गुलशन वर्मा (14) के रूप में हुई है। गुलशन कंपोजिट विद्यालय में कक्षा 6 का छात्र था। उसके पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। बुधवार शाम गुलशन अपनी मां सीता से लकड़ी काटने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। रात करीब 8 बजे ग्रामीणों ने सरसों के खेत में आम के पेड़ से उसका शव लटका देखा और परिजनों को सूचना दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुलशन के पैर जमीन से छू रहे थे। उसके बाएं कान का कुछ हिस्सा कटा हुआ मिला, जबकि बाईं भौंह पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। इससे मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।सूचना पर खरगूपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।खरगूपुर थाना प्रभारी शेषमणि पांडेय ने बताया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *